Thursday, 21 June 2012

चांदी की कीमत में गिरावट

विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सटोरियों की मुनाफावसूली से वायदा कारोबार में चांदी की वायदा कीमत आज 567 रुपये की गिरावट के साथ 54,003 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 567 रुपये की गिरावट के साथ 54,003 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जिसमें 2,207 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 572 रुपये की गिरावट के साथ 55,324 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जिसमें 362 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि हाल की तेजी के बाद सटोरियों की मुनाफावसूली के अलावा विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख से यहां चांदी वायदा कीमतों पर दबाव बढ़ गया।

इस बीच सिंगापुर में आज चांदी की कीमत 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.72 डॉलर प्रति औंस रह गई।

No comments:

Post a Comment